महाराष्ट्र

नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में एक और FIR, जानें पूरा माजरा

Rani Sahu
16 Jun 2022 6:57 AM GMT
नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में एक और FIR, जानें पूरा माजरा
x
महाराष्ट्र की बीड पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है

महाराष्ट्र की बीड पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नूपुर शर्मा के खिलाफ इस संबंध में पहले से ही मुंबई, ठाणे और महाराष्ट्र के कुछ अन्य थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक वकील सैय्यद अजीम ने बीड पुलिस से शिकायत की थी कि टीवी पर बहस के दौरान शर्मा की टिप्पणी से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर बीड पुलिस ने बुधवार को नूपुर शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए और 505(2) के तहत मामला दर्ज किया।
भाजपा ने विवाद बढ़ने और बयान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना होने के बाद अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।


Next Story