महाराष्ट्र

सड़क किनार खड़ी बस को दूसरी बस ने टक्कर मारी, एक की मौत

Shantanu Roy
6 Jun 2023 12:14 AM IST
सड़क किनार खड़ी बस को दूसरी बस ने टक्कर मारी, एक की मौत
x
मुंबई। मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस ने सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दी। इसके बाद वो आगे वाली बस कई मीटर तक घसीटकर अपने साथ ले गई। इस दौरान BEST की बस के पहिए के नीचे आकर एक शख्स की मौत हो गई। हादसा 3 जून सुबह 6:30 बजे कफ परेड इलाके में हुआ।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस सड़क किनारे खड़ी है। तभी BEST की अनियंत्रित बस उसमें टक्कर मारती है, इसके बाद बस को कई मीटर तक घसीटकर ले जाती है। इस दौरान BEST की बस के पहिए के नीचे आकर एक शख्स घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बलराम भगवे के रूप में हुई, जो पेशे से एक डॉक्टर थे। घटना के वक्त वे सड़क के किनारे वॉक कर रहे थे। इसी दौरान BEST की बस ने पीछे से उन्हें टक्कर मारी और बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।
Next Story