महाराष्ट्र

अनिल देशमुख ED दफ्तर पहुंचे

jantaserishta.com
1 Nov 2021 12:29 PM IST
अनिल देशमुख ED दफ्तर पहुंचे
x

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ED दफ्तर पहुंचे है। जानकारी के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना बयान दर्ज करवा रहे हैं

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में संतोष जगताप नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। यह इस हाई-प्रोफाइल मामले में पहली गिरफ्तारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अध‍िकारी ने बताया कि एजेंसी ने बिचौलिए जगताप को महाराष्ट्र के ठाणे से सुबह गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पिछले महीने गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद भी वह जांच से बच रहा था। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने अगस्त में कथित बिचौलिए जगताप के परिसरों पर छापा मारा था और नौ लाख रुपये भी बरामद किए थे।
एजेंसी ने देशमुख और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा के तहत आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत "अनुचित और बेईमान कृत्य कर अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयास" के लिए मामला दर्ज किया है।
मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि देशमुख ने पुलिस अधिकारी वाजे (अब बर्खास्त) को शहर के बार और रेस्तरां से एक महीने में 100 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने के लिए कहा था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story