- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- 'केबीसी' में अमिताभ...
महाराष्ट्र
'केबीसी' में अमिताभ बच्चन ने डिकोड की मुंबई स्लैंग, मिथिला पालकर ने बिग बी को सिखाई मराठी
SHIDDHANT
1 Jan 2026 11:08 PM IST

x
Mumbai मुंबई। अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर हाल ही में एक मजेदार और मनोरंजक पल देखने को मिला। शो में पहुंचीं एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने मेगास्टार से कुछ लोकप्रिय मराठी-मुंबई स्लैंग और मुहावरों का मतलब पूछा। अमिताभ बच्चन ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। मिथिला पालकर ने शो में अपने सह-कलाकार शरीब हाशमी के साथ शिरकत की। बातचीत के दौरान मिथिला ने सबसे पहले अमिताभ बच्चन से पूछा, “शाणा” का मतलब क्या होता है? बिग बी मुस्कुराते हुए बोले, “ऐसा व्यक्ति जो खुद को बहुत स्मार्ट समझता है।” मिथिला ने तुरंत हंसते हुए कहा, “बिल्कुल सही।
इसके बाद शरीब हाशमी ने “डेढ़ शाणा” के बारे में पूछा। अमिताभ बच्चन ने बिना देर किए जवाब दिया, “ऐसा इंसान जो जरूरत से ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश करता है।” मिथिला इस तेज जवाब से काफी प्रभावित हुईं और खुशी से सिर हिलाया। फिर मिथिला ने एक और मुहावरा पूछा— “सुमड़ी तो कोमड़ी।” अमिताभ को थोड़ा सोचना पड़ा, लेकिन मिथिला ने एक मजेदार उदाहरण देकर हिंट दिया। उन्होंने कहा कि यह उस स्थिति के लिए इस्तेमाल होता है जब कोई चुपके से कुछ गलत या मना किया हुआ काम करता है, जैसे रात में फ्रिज खोलकर दीपावली की मिठाइयां चुपके से खा लेना, जबकि सिर्फ एक ही खाने की इजाजत थी।
यह सुनकर अमिताभ खुश हो गए और बोले, “अरे हां, यह तो चोरी करने का मतलब है।” बिग बी ने मजाक में कहा, “आज रात मैं इस मुहावरे का इस्तेमाल जरूर करूंगा। सबसे मजेदार पल तब आया जब मिथिला ने मुंबई की मशहूर स्लैंग “वाट लागली” दोहराई। अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में इसे दोहराया, जिसे सुनकर दर्शक ठहाके लगाने लगे। इस हल्के-फुल्के और मजेदार सेगमेंट के अलावा मिथिला पालकर अमिताभ बच्चन से मिलकर बेहद भावुक भी हुईं उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “यह शो देखकर बड़ी हुई और अब उनके साथ इस शो में आने का मौका मिला। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे ऐसी जिंदगी जीने को मिल रही है! स्पेशल एपिसोड मिथिला पालकर, शरीब हाशमी, वीर दास और मोना सिंह की आने वाली फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के प्रमोशन के लिए था। फिल्म जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।
Tagsकौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनमिथिला पालकरमराठी स्लैंगमुंबई स्लैंगसुमड़ी तो कोमड़ीशाणाडेढ़ शाणाटीवी शोबॉलीवुड प्रमोशनहैप्पी पटेलशरीब हाशमीवीर दासमोना सिंहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





