- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई दौरा पर अमित...

x
मुंबई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मुंबई के दौरे पर हैं। अमित शाह रविवार शाम मुंबई पहुंचे। इस दौरे में अमित शाह लालबाग के राजा का दर्शन (Darshan of Raja of Lalbagh) करने जाएंगे। उनके आज के दौरे के लिए यातायात में खास बदलाव किए गए हैं। लालबाग के राजा को देखने के बाद अमित शाह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर भोजन और बैठक करेंगे। उसके बाद वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के सार्वजनिक मंडल का दौरा करेंगे।
अमित शाह के मुंबई दौरे के लिए यातायात में कई अहम बदलाव किए गए हैं। सोमवार 5 सितंबर को मलबार हिल, बाबुलनाथ, कैम्स कॉर्नर, हाजिअली, महालक्ष्मी रेस कोर्स, सात रस्ता, चिंचपोकली जंक्शन और लालबाग परल, लोटस जंक्शन, वरली डेयरी, सी लिंक, लीलावती जंक्शन में यातायात धीमी गति से चलेगी। साथ ही मलबार हिल, गिरगांव चौपाटी, मरीन लाइन्स और रीगल जंक्शन कुलाबा क्षेत्र में धीमी गती से यातायात जारी रहेगा। इसी तरह मरोल और पवई के बीच के क्षेत्र में यातायात धीमा रहेगी।

Rani Sahu
Next Story