महाराष्ट्र

ग्राम पंचायतों के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन

Rani Sahu
27 Sep 2022 8:29 AM GMT
ग्राम पंचायतों के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन
x
मुंबई। राज्य के 18 जिलों की 82 तहसीलों की 1 हजार 166 ग्राम पंचायतों (gram panchayat)में सदस्यों सहित सरपंच पद का सीधा चुनाव अब 13 अक्टूबर की जगह 16 अक्टूबर को होगा। मतों की गणना 14 अक्टूबर के बजाय 17 अक्टूबर को होगी। राज्य चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी।
राज्य चुनाव आयोग ने 7 अक्टूबर को की 1 हजार 166 ग्राम पंचायतों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। अब चुनाव कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर को सुबह साढ़े सात से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान का समय दोपहर 3 बजे तक होगा। मतों की गणना 17 अक्टूबर को होगी। आयोग की प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि मतगणना का स्थान और समय संबंधित तहसीलदार द्वारा जिला कलेक्टर के अनुमोदन से तय किया जाएगा।
Next Story