- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- राम मंदिर में...
महाराष्ट्र
राम मंदिर में भ्रष्टाचार के आरोप चिंताजनक, सच्चाई सामने आनी चाहिए: सुप्रिया सुले
SHIDDHANT
12 July 2026 11:26 PM IST

x
Pune पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर चिंता जताते हुए कहा कि देश के आस्था केंद्रों पर इस तरह की खबरें सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे आरोप सामने आए हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। पुणे में मीडिया से बातचीत के दौरान सुप्रिया सुले ने कहा कि अयोध्या से लेकर उज्जैन तक देश के करोड़ों लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे पवित्र स्थलों पर भ्रष्टाचार की खबरों पर विश्वास करना कठिन है।
उन्होंने कहा, "राम मंदिर भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक है। भगवान राम ने हमें मर्यादा, सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया। ऐसे पवित्र स्थान पर भ्रष्टाचार की बात सामने आना समझ से परे है। सुले ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और जनता के विश्वास को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि तथ्य स्पष्ट हो सकें और लोगों का विश्वास कायम रहे।
उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्र केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं, बल्कि वे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का भी प्रतीक हैं। इसलिए इनसे जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।हाल के दिनों में राम मंदिर में दान और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कुछ आरोपों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुप्रिया सुले ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति से ऊपर उठकर निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने पर जोर दिया जाना चाहिए।
Next Story





