महाराष्ट्र

शिर्डी एयरपोर्ट पर रात में उतर सकेंगे विमान

Rani Sahu
16 Feb 2023 4:22 PM GMT
शिर्डी एयरपोर्ट पर रात में उतर सकेंगे विमान
x
मुंबई। शिर्डी दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के लगातार प्रयासों से बाद अब शिर्डी एयरपोर्ट (Shirdi Airport) पर नाइट लैंडिंग की सुविधा हासिल हो गई है। यानी अब रात के वक्त भी एयरपोर्ट पर विमान उतर सकेंगे। मार्च-अप्रैल माह में एयरपोर्ट पर नाईट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। गुरुवार सुबह नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से इस बारे में लाइसेंस प्राप्त हो गया। उपमुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है।
शिर्डी के लिए पिछले दो माह में खुशी की यह तीसरी खबर है। नागपुर से शिर्डी समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके साथ-साथ मुंबई से शिर्डी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू हुई और अब एयरपोर्ट पर नाईट लैंडिंग की सुविधा प्राप्त होने से तड़के काकड आरती में उपस्थित होने के इच्छुक लोगों को शिर्डी में रात में रूकने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस संबंध में पिछले लंबे समय से प्रशासनिक स्तर पर लगातार फॉलोअप किया जा रहा था। आखिरकार देवेंद्र फडणवीस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से तत्काल लाइसेंस देने की मांग की और गुरुवार सुबह डीजीसीए की तरफ से लाइसेंस मिल गया। शिर्डी एयरपोर्ट देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने से शिर्डी जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी तथा श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। बाकी की बची हुईं प्रक्रिया पूरी को पूरी कर मार्च-अप्रैल से रात्रि में उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। वर्तमान में शिर्डी के लिए 13 विमानसेवा संचालित हो रही है।

Source : Hamara Mahanagar

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story