- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई में आतंकी हमलों...
महाराष्ट्र
मुंबई में आतंकी हमलों के बाद ऑपरेशन सिंदूर जैसा हमला करना था: उज्ज्वल निकम
SHIDDHANT
25 Nov 2025 8:07 PM IST

x
Pune पुणे। 26/11 मुंबई आतंकी हमले की कल यानी बुधवार को 17वीं बरसी है। इस बारे में एडवोकेट और राज्यसभा सदस्य उज्ज्वल निकम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 26/11 हमलों के बाद ऑपरेशन सिंदूर जैसा हमला करना था। ऐसे में कोई भी भारत पर दोबारा हमला करने की हिम्मत नहीं करता। सांसद उज्ज्वल निकम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 2014 के बाद हमारी अंदरूनी और बाहरी सुरक्षा दोनों मजबूत हुई हैं। रूस और यूक्रेन जैसे देश, जो लड़ाई में रहते हैं, उन्होंने भी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से दो दिन के लिए अपनी दुश्मनी रोक दी। यह पहले मुमकिन नहीं था। यह सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री मोदी की कोशिशों की वजह से हुआ।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। निकम ने कहा कि आज, दुनिया प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप को पहचानती है। दुनियाभर में भारत की छवि एक मजबूत देश के तौर पर बन रही है। इसका श्रेय निश्चित रूप से प्रधानमंत्री मोदी की निर्णायक शक्ति और उनके सभी मंत्रियों को जाता है। उज्ज्वल निकम कहते हैं कि मैंने कहा था कि अगर हम सच में 26/11 आतंकी हमले का जवाब देना चाहते हैं, और अगर हम 26/11 हमलों में शहीद हुए लोगों को इंसाफ दिलाना चाहते हैं, तो हमें ऑपरेशन सिंदूर जैसा ऑपरेशन करना होगा।
तभी जो लोग भारत, हमारे हिंदुस्तान के बारे में बुरा सोचते हैं, वे अपनी जिंदगी में ऐसे कामों के बारे में दोबारा सोचने की भी हिम्मत नहीं करेंगे। साल 2008 में 26 नवंबर को मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमला हुआ था। मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों ने समुद्री रास्ते से शहर में घुसकर तबाही मचाई। इस आतंकी हमले में लगभग 166 लोगों की जान चली गई थी।
Tags26/11 मुंबई हमलाउज्ज्वल निकमऑपरेशन सिंदूरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीआतंकी हमलासुरक्षाराज्यसभा सदस्यशहीदताज होटल हमलाभारत की रक्षावैश्विक छविआतंकवाद विरोधी कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





