महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में वृक्षों को बचाने के लिए आगे आए अभिनेता सयाजी शिंदे

Kunti Dhruw
6 May 2022 6:04 PM GMT
महाराष्ट्र में वृक्षों को बचाने के लिए आगे आए अभिनेता सयाजी शिंदे
x
महाराष्ट्र में मराठी व हिंदी फिल्मों के अभिनेता सयाजी शिंदे मुंबई के सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल में काटे जाने वाले वृक्षों को बचाने के लिए आगे आए हैं।

मुंबई, महाराष्ट्र में मराठी व हिंदी फिल्मों के अभिनेता सयाजी शिंदे मुंबई के सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल में काटे जाने वाले वृक्षों को बचाने के लिए आगे आए हैं। ये वृक्ष अस्पताल में बनाए जा रहे हास्टल के लिए काटे जाने हैं। सायन अस्पताल के नाम से जाना जाने वाला लोकमान्य तिलक अस्पताल मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा ही चलाया जाता है। इस अस्पताल की इमारत के पुनर्विकास का काम शुरू हो रहा है। जिसके तहत 1204 छात्रों के लिए छात्रावास और निवासी डाक्टरों के लिए 696 आवास बनाए जाने हैं। इस विकास कार्य के लिए सायन अस्पताल परिसर में स्थित करीब 115 वृक्ष काटने की योजना है। इन वृक्षों पर काटे जाने का नोटिस लगा दिया गया है। इस बीच, इस नोटिस की सूचना मिलने के बाद अभिनेता सयाजी शिंदे ने वीडियो संदेश के जरिए बीएमसी अधिकारियों से अपील की है कि इन वृक्षों के काटने के बजाय इन्हें पुनर्स्थापित किया जाए। इस संबंध में उन्होंने बीएमसी के उद्यान सुपरिटेंडेंट जीतेंद्र परदेशी से इस संबंध में बात भी की है।

बीएमसी के उद्यान सुपरिटेंडेट ने दिया ये आश्वासन
इसके बाद जीतेंद्र परदेशी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सायन अस्पताल में हो रहे विकास कार्यों के लिए जरूरी 115 वृक्ष तो काटे जाएंगे, लेकिन 43 वृक्षों को पुनर्स्थापित भी किया जाएगा। गौरतलब है कि मुंबई नगरी पिछले महीने ही पर्यावरण संरक्षण के मामले में विश्वस्तर पर अपना झंडा गाड़ चुकी है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने उसे 2021 का 'ट्री सिटी आफ द वर्ल्ड' यानी 'वृक्षनगरी' का सम्मान प्रदान किया है। मुंबई न सिर्फ वृक्षारोपण में आगे है, बल्कि उन्हें संरक्षित करने में भी आगे है। आवासीय क्षेत्रों से लेकर सामुदायिक वनीकरण तक में मुंबई योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ती है। इसके लिए उसने संयुक्त राष्ट्रसंघ के ही निर्देश पर एक वृक्ष प्राधिकरण बना रखा है। इसी प्राधिकरण की देखरेख में वृक्षारोपण और उनके रख-रखाव का काम होता है।


Next Story