महाराष्ट्र

आईपीएस और 25 पुलिस अफसरों पर कार्यवाही की सिफारिश, हो सकते है सस्पेंड

jantaserishta.com
25 Sept 2021 1:18 PM IST
आईपीएस और 25 पुलिस अफसरों पर कार्यवाही की सिफारिश, हो सकते है सस्पेंड
x
दो मामलों में एसीबी उनके खिलाफ जांच भी कर रही है.

मुंबई: महाराष्ट्र के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) संजय पांडेय ने राज्य सरकार से पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह और 25 अन्य पुलिस अफसरों को सस्पेंड करने की सिफारिश की है. परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं. दो मामलों में एसीबी उनके खिलाफ जांच भी कर रही है.

डीजीपी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में परमबीर सिंह के अलावा जिन पुलिस अफसरों का नाम है, उनमें डीसीपी, एसीपी और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, जिन पुलिस अफसरों को संस्पेंड करने की सिफारिश की गई है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हैं और जांच की जा रही है.
वहीं, महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि डीजीपी द्वारा ये प्रस्ताव भेजा गया है. हालांकि, सरकार की ओर से इसे वापस भेज दिया गया है और कहा गया है कि जिन अफसरों को सस्पेंड करने की मांग की गई है, हर एक की भूमिका को स्पष्ट करने के लिए कहा गया है.
सूत्रों के मुताबिक, परमबीर सिंह 4 मई से छुट्टी पर हैं. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर छुट्टी मांगी थी. इसके बाद 29 अगस्त तक उन्होंने दो बार छुट्टी को बढ़ाया. हालांकि, बाद में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी, ना ही वे ड्यूटी पर वापस लौटे. अभी तक उनकी ओर से इसे लेकर कोई जवाब भी नहीं दिया गया है.
पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जस्टिस चांदीवाल आयोग का गठन किया गया था. परमबीर सिंह के आयोग के सामने पेश ना होने पर उनपर जुर्माना भी लगा था. इतना ही नहीं आयोग ने पेश ना होने पर उनके खिलाफ दो जमानती वारंट भी जारी किए थे. लेकिन ये तामील नहीं किया गया, क्योंकि उनका पता नहीं चल सका. महाराष्ट्र पुलिस सीआईडी ​​की एक टीम परमबीर सिंह को जमानती वारंट देने के लिए चंडीगढ़ गई थी, लेकिन वे वहां भी नहीं मिले.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story