महाराष्ट्र

पवन एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों पर फेंका एसिड

Rani Sahu
23 Nov 2022 5:59 PM GMT
पवन एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों पर फेंका एसिड
x


मुंबई। मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस (Pawan Express) के एसी कोच में मनमाड स्टेशन (Manmad Station) पर बुधवार को एक व्यक्ति ने यात्रियों पर एसिड से हमला (acid attack) कर दिया। आराेपित ने आरपीएफ के जवानों पर भी एसिड फेंका। इससे दो यात्री और दो जवान घायल हो गए। आरपीएफ के जवानों ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान भागलपुर निवासी धनेश्वर यादव के रूप में की गई है। इस मामले जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को पवन एक्सप्रेस मुंबई से दरभंगा जा रही थी। मनमाड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर जैसे ही गाड़ी पहुंची, तभी धनेश्वर यादव ने ट्रेन के एसी डिब्बे में सवार यात्रियों पर अचानक तेजाब से हमला कर दिया। अचानक हुए एसिड के हमले से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इससे पहले एसिड अटैक में दो यात्री घायल हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान डिब्बे में पहुंचे, लेकिन आरोपित ने खुद को लैट्रिन रुम में बंद कर लिया। आरपीएफ के जवानों ने लैट्रिन रुम की कड़ी को तोडक़र आरोपित को बाहर निकाला। इसके बाद आरोपित ने आरपीएफ जवानों पर भी एसिड फेंका। इससे आरपीएफ जवान धर्मेंद्र यादव, विनायक आठवले भी घायल हो गए। इन सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। आरपीएफ ने आरोपित धनेश्वर यादव को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और वह भागलपुर का रहने वाला है। हालांकि उसने एसिड अटैक क्यों किया, इसका पता खबर लिखे जाने तक नहीं चल सका था।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Source : Hamara Mahanagar

Next Story