- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मीनाताई ठाकरे की...
महाराष्ट्र
मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने का आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
SHIDDHANT
20 Sept 2025 8:14 PM IST

x
MUMBAI मुंबई। दादर स्थित शिवाजी पार्क में दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की पत्नी मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने के आरोपी उपेंद्र पावस्कर को शनिवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया था। कोर्ट में सरकारी वकील ने कहा कि प्रतिमा पर रंग किसके कहने पर डाला गया? क्या वह किसी के इशारे पर काम कर रहा था? जिस प्रतिमा पर रंग डाला गया, वह महाराष्ट्र में श्रद्धा का प्रतीक है। आखिर इसका मकसद क्या था? इसकी जांच जरूरी है। सरकारी वकील ने आरोपी से पूछताछ के लिए दो दिन की और पुलिस हिरासत की मांग की।
अदालत में सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि किसने रंग फेंकने के लिए उकसाया था। उन्होंने बताया कि मीनाताई ठाकरे को महाराष्ट्र में देवी माना जाता है, इसलिए आरोपी के इरादे और घटना के पीछे के कारण का पता लगाना बेहद जरूरी है। पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए आरोपी की हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया। वहीं, आरोपी उपेंद्र पावस्कर के वकील ने दलील दी कि पूछताछ हो चुकी है, इसलिए पुलिस हिरासत की अब कोई जरूरत नहीं है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सवाल किया कि क्या इस पूरे मामले में कोई विटनेस है? घटना के समय किसी ने देखा या आवाज उठाई? इस पर पुलिस ने जवाब दिया, "नहीं, कोई आई विटनेस नहीं है।" इसके बाद कोर्ट ने पुलिस की मांग खारिज करते हुए आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि इस मामले ने मुंबई में राजनीतिक और सामाजिक अशांति फैला दी है। मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। आने वाले दिनों में आरोपी की मानसिक स्वास्थ्य रिपोर्ट और आगे की कानूनी कार्रवाई पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
Tagsमुंबईमीनाताई ठाकरेप्रतिमा पर रंगउपेंद्र पावस्करन्यायिक हिरासतपुलिस हिरासतशिवाजी पार्कराजनीतिक अशांतिकानूनी कार्रवाईमहाराष्ट्र.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





