महाराष्ट्र

बकरी और कबूतर चुराने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार

Mohammed Raziq
28 Aug 2023 4:44 PM IST
बकरी और कबूतर चुराने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार
x
आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार
महाराष्ट्र :के अहमदनगर में चार युवकों को पेड़ से लटकाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ितों को 6 लोगों ने डंडे से पीटा है। इन लोगों पर एक बकरी और कुछ कबूतर चुराने का आरोप था। पुलिस ने एक आरोपी को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया है, पांच अभी भी फरार हैं।
4 युवकों को पेड़ से उल्टा लटकाकर निर्वस्त्र करके पीटा गया।
4 युवकों को पेड़ से उल्टा लटकाकर निर्वस्त्र करके पीटा गया।
युवकों के कपड़े उतरवाकर पीटा गया
यह मामला श्रीरामपुर तालुके के हरेगांव गांव का है। आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को 6 लोगों ने गांव के चार लोगों को उनके घर से निकाला। इसके बाद उनके कपड़े उतरवाए गए और एक पेड़ से लटका दिया गया, फिर सभी आरोपियों ने उन्हें डंडे से पीटा।
घटना के बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित शुभम मगाड़े ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों की पहचान युवराज गलांदे, मनोज बोदाके, पप्पू फड़के, दीपक गायकवाड़, दुर्गेश वैद्य और राजू बोरागे के रूप में हुई है।
पुलिस ने धारा 307 (हत्या की कोशिश), धारा 304 (अपहरण) और अन्य संबंधित धाराओं समेत एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
मध्य प्रदेश में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO, सिर के बाल काटे, चोरी का आरोप
मध्य प्रदेश के इंदौर में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा गया। उनके सिर के बाल भी काट दिए। लोगों ने चोरी के आरोप में दोनों की जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
Next Story