महाराष्ट्र

पुलिस के हत्थे चढ़ा लूटने का आरोपित

Admin4
14 Sep 2023 12:29 PM GMT
पुलिस के हत्थे चढ़ा लूटने का आरोपित
x
हुगली। मुंबई से दो करोड़ 62 लाख रुपये का गोल्ड, हीरे और नकदी लेकर भागा हुआ एक शख्स हुगली के सिंगूर थाना अंतर्गत नूतन बाजार इलाके से पुलिस के हत्थे चढ़ा. दरअसल मुंबई पुलिस उस शख्स की तलाश में हुगली के सिंगूर आयी और सिंगूर थाना की पुलिस के साथ मिलकर रेकी कर आरोपित को धर दबोचने में सफलता हासिल की. मुंबई पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर चंदननगर महकमा अदालत में पेश किया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई. पकड़े गए आरोपित का नाम कृष्ण नाथ (27) है. उसे सिंगूर के नूतन बाजार में एक आवास के सामने से सिंगूर और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान के जरिये गिरफ्तार किया गया.
इस बारे में मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश ने बताया कि कृष्ण नाथ मुंबई के एक ज्वेलर से दो करोड़ 62 लाख रुपये का गोल्ड, हीरे और नकदी डकैती करके फरार हो गया था. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी.
Next Story