महाराष्ट्र

जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की मौत

Rani Sahu
26 Nov 2022 12:47 PM IST
जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की मौत
x
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विचाराधीन कैदी की तबीयत खराब होने से इलाज के दौरान मौत हो गई
नागपुर. नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विचाराधीन कैदी की तबीयत खराब होने से इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक का नाम पांचपावली निवासी काली कमला उर्फ बेहरा खालिद अंसारी (53) बताया गया. जानकारी के अनुसार अंसारी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप था.
उस पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उसे पहले पुलिस हिरासत में भेजा था. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. तब वह जेल में बंद था. 2 दिन पहले उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई.
जेल प्रबंधन द्वारा उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया. रात करीब 9.10 बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

सोर्स - नवभारत.कॉम

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story