महाराष्ट्र

पुणे में आरोपी गिरफ्तार, 5 पिस्तौल, 3 खाली मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद

Rani Sahu
25 Aug 2022 1:58 PM GMT
पुणे में आरोपी गिरफ्तार, 5 पिस्तौल, 3 खाली मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद
x
पुणे में आरोपी गिरफ्तार
पुणे: गणेश उत्सव के मद्देनजर पुलिस द्वारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन (Search Operation) के दौरान पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज अपराधी से क्राइम ब्रांच यूनिट-2 (Pune Crime Branch Unit-2) ने हथियार जब्त किए है। आरोपियों से पुलिस ने 5 पिस्तौल, 3 खाली मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए है। वह हथियार बिक्री मामले का मुख्य सरगना है। उसे श्रीरामपुर से गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य आरोपी मुजम्मील हरूण बागवान (वार्ड क्रमांक 2, श्रीरामपुर, जि. अहमदनगर) और आकाश प्रकाश जाधव (23, भिलारेवाडी, कात्रज) को गिरफ्तार किए गए है। इस मामले में स्वारगेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त गजानन टोम्पे के मार्गदर्शन में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर क्रांतिकुमार पाटिल व उनकी टीम ने की।
पुलिस को मिली थी गुप्त जानकारी
गणेश उत्सव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की तरफ से गश्त और पेट्रोलिंग पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच यूनिट-2 के पुलिस इंस्पेक्टर क्रांतिकुमार पाटिल और उनकी टीम को गुप्त जानकारी मिली की दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में पिस्तौल बिक्री के लिए एक व्यक्ति ला रहा है। इसके अनुसार आकाश प्रकाश जाधव को पकड़ा गया। उसके पास एक पिस्तौल मिला, जबकि एक खाली मैगजीन और एक जिंदा कारतूस भी मिला। उससे सख्ती से पूछताछ करने के उसने बताया कि श्रीरामपुर के मुजम्मील ने उसे पिस्तौल दिया है।
श्रीरामपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीम ने मुज्जमील की जानकारी निकालकर श्रीरामपुर पहुंची। वहां से उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से चार पिस्तौल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस मिला। जांच में पता चला कि मुज्जमील पर हत्या और हथियार खरीद बिक्री और पास रखने का केस दर्ज है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story