- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मराठा समुदाय के लिए...
महाराष्ट्र
मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग का अबु आजमी ने किया समर्थन
SHIDDHANT
2 Sept 2025 12:00 AM IST

x
MUMBAI मुंबई : मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी से विधायक अबु आजमी ने मराठा आरक्षण का समर्थन किया। समाजवादी पार्टी से विधायक अबु आजमी ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि मराठा आरक्षण को सरकार ने असेंबली में पास किया है। ऐसे में सरकार को आरक्षण देना चाहिए। अब सरकार को दिक्कत हो रही है। इसके लिए पहले होमवर्क करना चाहिए था। मराठा में शक्ति है, बहादुर व्यक्ति अपने समाज के लिए लड़ रहा है। अगर यह मांग जायज नहीं भी है, तो सरकार ने पास क्यों किया? मराठा समाज देश में सांप्रदायिकता की बात नहीं कर रहा है। ऐसे में इस आंदोलन को सपोर्ट करने की जरूरत है।
अबु आजमी ने एससीओ सम्मेलन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का सहयोग करने वाला चीन ही था। ऐसे में पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति के साथ बैठक में शामिल हो रहे हैं। क्या पीएम मोदी बता सकते हैं कि जो चीन पाकिस्तान को हथियार मुहैया करवाता था, ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति चीन के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थी, गलवान घाटी हो या लद्दाख या सियाचिन, इन मुद्दों पर क्या चीन अपनी हरकतों से बाज आ गया है? हमारी सीमाओं में क्या अब चीन की तरफ से कोई समस्या नहीं पैदा की जाएगी?
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव दूरदर्शी थे। मुझे याद है कि उन्होंने पार्लियामेंट में कहा था कि भारत को पाकिस्तान से कम और चीन से सबसे ज्यादा खतरा है। आज इस देश की जनता कह रही है कि चीन हमारे बॉर्डर पर मनमानी कर रहा है, उसका क्या परिणाम निकलने वाला है आजमी ने वोटर अधिकार यात्रा को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मामला जनता के सामने आ गया है। चुनाव आयोग सरकार के साथ मिलकर वोट चोरी का काम कर रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। भारत की जनता को वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। बिहार में इंडिया गठबंधन इसके खिलाफ सड़कों पर उतरी है।
Tagsमराठा आरक्षणमनोज जरांगे पाटिलअबु आजमीसमाजवादी पार्टीअनिश्चितकालीन भूख हड़तालमहाराष्ट्र विधानसभाआरक्षण विवादपीएम मोदीचीन पाकिस्तान संबंधगलवान घाटीवोट चोरीचुनाव आयोगइंडिया गठबंधनवोटर अधिकार यात्राजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





