महाराष्ट्र

मोटरसाइकिल और कार की भिड़ंत में युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक

Admindelhi1
26 Oct 2026 1:24 PM IST
मोटरसाइकिल और कार की भिड़ंत में युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक
x
बाइक-कार भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक जिले में कलवण-देवला मार्ग पर सोमवार तड़के मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कलवण पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नंदूरबार निवासी सचिन वसावे और विश्वजीत वसावे रविवार रात मोटरसाइकिल से नासिक के सप्तशृंगी गढ़ पर देवी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार तड़के कलवण इलाके में उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन वसावे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विश्वजीत वसावे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कलवण पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Next Story