महाराष्ट्र

नेशनल हाईवे में भीषण सड़क हादसा, 7-8 गाड़ियां आपस में टकराईं, 3 की मौत

jantaserishta.com
28 Oct 2021 7:45 AM IST
नेशनल हाईवे में भीषण सड़क हादसा, 7-8 गाड़ियां आपस में टकराईं, 3 की मौत
x
बड़ी खबर

मुंबई: महाराष्ट्र के धुले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोगों को मौत हो गई. मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात से आठ गाड़ियों की एक-दूसरे से टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

पूरी तरह चकनाचूर हो गई गाड़ियां

सड़क हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियां एक दूसरे पर चढ़ गईं और पूरी तरह चकनाचूर हो गई हैं. हादसे में ट्रक के अलावा कुछ चार पहिया वाहन भी शामिल हैं, जो पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत बचाव शुरू किया.
गाड़ियों में फंसे कई लोग
हादसा शिरपुर तालुका के पलासनेर इलाके में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. हादसे के बाद कई लोग वाहनों में फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हादसे के बाद पुलिस टीम और एंबुलेंस भी पहुंच गई हैं. घायलों को पास अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story