महाराष्ट्र

पार्किंग में अचानक भड़की आग, कई स्क्रैप वाहन जलकर राख

Admindelhi1
11 Nov 2026 12:58 PM IST
पार्किंग में अचानक भड़की आग, कई स्क्रैप वाहन जलकर राख
x
पार्किंग में आग लगने से अफरातफरी, छह से सात गाड़ियां जलीं

मुंबई: नालासोपारा पूर्व के धानिव बाग इलाके में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक वाहन पार्किंग में भीषण आग लग गई। वहां खड़े छह से सात स्क्रैप वाहन आग की चपेट में आ गए। पार्किंग के ठीक बगल में सीएनजी पंप होने से खतरा बढ़ गया और आसपास अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद सीएनजी पंप के मालिक और कर्मचारियों ने टैंकर में उपलब्ध पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोग भी मदद के लिए जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।फ़िलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

घटना में छह से सात स्क्रैप वाहनों में आग लगने की जानकारी मिली है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। इससे पहले सोमवार को ओसवाल नगरी के पास भी एक अवैध पार्किंग में आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने अवैध पार्किंग पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

Next Story