महाराष्ट्र

शाखा अध्यक्ष होने का दावा करके लोगों से ठगी करने वाला शातिर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

jantaserishta.com
21 Nov 2026 5:01 PM IST
शाखा अध्यक्ष होने का दावा करके लोगों से ठगी करने वाला शातिर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा
x
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने स्थानीय नगरसेवक और शाखा अध्यक्ष होने का झांसा देकर लोगों से सोने के आभूषण और नकदी ठगने वाले एक को गिरफ्तार किया है। 17 नवंबर को शाम 4:45 बजे से 5:45 बजे के बीच आरोपी ने एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में महज एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों को अपना शिकार बनाया।
आरोपी ने खुद को स्थानीय नगरसेवक और शाखा अध्यक्ष बताकर शिकायतकर्ताओं से कहा कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके बाद उसने उन्हें अपनी बातों में उलझाया और उनके शरीर पर मौजूद सोने के आभूषण और नकदी को सुरक्षित रखने के बहाने एक थैली में रखने को कहा। इसी दौरान उसने हाथ की सफाई दिखाते हुए सोने के आभूषण और नकदी निकाल ली और दोनों के साथ धोखाधड़ी की।
इस मामले में एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इसी तरह की वारदातों के कई मामले मुंबई और मुंबई उपनगरों में पहले भी दर्ज हैं, लेकिन आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने के कारण ये मामले अनसुलझे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तकनीकी जांच और मुखबिरों के जरिए व्यवस्थित तरीके से आरोपी की तलाश शुरू की। आखिरकार, 20 नवंबर 2026 को आरोपी को वसई-विरार के नायगांव पूर्व स्थित महालक्ष्मी नगर, नायगांव स्टार सिटी इलाके से हिरासत में लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी 56 वर्षीय पुरुष है और मूल रूप से भिवंडी का रहने वाला है। वह रिकॉर्ड पर एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अब तक 61 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मुंबई, मुंबई रेलवे और नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के 7 मामलों में भी वह वांछित आरोपी था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story