महाराष्ट्र

Ratnagiri में एक मगरमच्छ बारिश से भीगी सड़क पर दिखा रेंगते

Sanjna Verma
1 July 2024 12:17 PM GMT
Ratnagiri में एक मगरमच्छ बारिश से भीगी सड़क पर दिखा रेंगते
x

Ratnagiri रत्नागिरि: महाराष्ट्र के तटीय शहर रत्नागिरी में आठ फुट लंबे एक मगरमच्छ के बारिश से भीगी सड़क पर रेंगने का एक video social media पर वायरल हो रहा है। मगरमच्छ का यह वीडियो किसी ऑटो रिक्शा चालक ने बनाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो रत्नागिरी जिले में चिपलुन शहर के चिंचनाका इलाके में बारिश के बीच एक ऑटो रिक्शा चालक ने बनाया। video में कुछ अन्य वाहन भी दिखाई दे रहे हैं और एक ऑटो रिक्शा चालक हेडलाइट जलाकर मगरमच्छ का पीछा करने की कोशिश करते दिखाई दे रहा है।
अधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ संभवत: पास की शिव या वाशिष्ठी नदियों से बहकर शहर में घुसा होगा। आसपास से गुजर रहे कई लोगों ने भी मगरमच्छ की सड़क पर रेंगते हुए वीडियो बनाई और उसे social media पर साझा किया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यह घटना रविवार रात की है।
Next Story