भारत

BREAKING: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, फैली सनसनी

Shantanu Roy
21 Nov 2024 9:48 PM IST
BREAKING: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Jhajjar. झज्जर। झज्जर में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटों के कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पहने पिता को लेने के लिए अनाज मंडी जा रहा था। घटना गांव मातनहेल की है। मृतक की पहचान मातनहेल गांव निवासी करीब 23 वर्षीय साहिल के नाम से हुई है। साहिल अविवाहित था और खेतीबाड़ी के कार्य में अपने पिता का हाथ बंटाता था। पुलिस को दी शिकायत में युवक के पिता सुरेश उर्फ कालू ने बताया कि उसका बेटा साहिल रात करीब दस बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसे लेने के लिए मातनहेल अनाज मंडी आ रहा था।

इसी दौरान रास्ते उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साहिल मोटरसाइकिल सहित सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story