महाराष्ट्र

मुंबई में दिसंबर में 9,182 मकानों की बिक्री पंजीकृत

Teja
30 Dec 2022 6:42 PM GMT
मुंबई में दिसंबर में 9,182 मकानों की बिक्री पंजीकृत
x
मुंबई, देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंसल्टेंसी नाइट फ्रैंक इंडिया ने अपने नवीनतम आकलन में कहा कि मुंबई शहर (महानगर क्षेत्र) में दिसंबर 2022 में 9,182 मकानों की बिक्री का पंजीकरण कराया गया। नाइट फ्रैंक इंडिया की शुक्रवार को जारी एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार मकानों के पंजीकरण से महाराष्ट्र के खजाने को 821 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार कोविड 19 के बाद, घर के स्वामित्व की आवश्यकता ने मुंबई शहर में संपत्ति की बिक्री को बढ़ावा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार 2022 के आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि 2021 के बाद लगातार दूसरे वर्ष लाख से अधिक आवासीय इकाइयों का बैनामा कराया गया है।
इस प्रकार वर्ष 2022 मुंबई में एक दशक में उच्चतम वार्षिक संपत्ति बिक्री पंजीकरण का वर्ष बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार किसी भी सरकारी प्रोत्साहन से रहित और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए, 2022 में मजबूत मांग, स्थिर आय और सकारात्मक आर्थिक विकास द्वारा समर्थित संपत्ति पंजीकरण में वर्ष दर वर्ष नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
नाइट फ्रैंक के अनुसार आवासीय बाजार के पुनरुद्धार से अंततः महाराष्ट्र सरकार को लाभ हुआ है। मुंबई में संपत्ति पंजीकरण से 2022 में 8,887 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो वार्षिक राजस्व संग्रह में 10 साल का रिकॉर्ड है।
Next Story