महाराष्ट्र

एक थाली खाने के बदले 89,000 की लगी चोट, ऑनलाइन खाना ऑर्डर पड़ गया भारी

jantaserishta.com
3 Dec 2021 9:03 AM IST
एक थाली खाने के बदले 89,000 की लगी चोट, ऑनलाइन खाना ऑर्डर पड़ गया भारी
x

DEMO PIC

जानिए पूरा मामला.

औरंगाबाद: महाराष्ट्र में औरंगाबाद शहर के एक शख्स को रेस्टोरेंट्स से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना महंगा पड़ गया. ऑर्डर के दौरान शख्स को कथित तौर पर 89,000 रुपये का चूना लग गया. उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, घटना सितंबर की है. औरंगाबाद में नारेगांव के बाबासाहेब थोम्ब्रे ने सोशल मीडिया पर खाने में छूट का एक विज्ञापन देखा. इसमें शहर के एक बड़े रेस्टोरेंट से एक के साथ दूसरी थाली फ्री होने का ऑफर था. इसके बाद बाबासाहेब ने अपने पिता के क्रेडिट कार्ड से ऑर्डर किया.
खाते से कटे 89,000 रुपये
इसके बाद बाबासाहेब से पासवर्ड पूछा गया और उसके पिता के खाते से 89,000 रुपये कट गए. वहीं, रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि पिछले एक साल से उनके रेस्टोरेंट के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं. रेस्टोरेंट की ओर से भी साइबर क्राइम में भी शिकायत दर्ज करवाई गई. लेकिन इसके बाद भी ठगी के मामले नहीं रुक रहे हैं.
उधर, पुलिस को बाबासाहेब की ओर से भी शिकायत मिली है. इसके आधार पर मंगलवार को औरंगाबाद एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story