- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- MTHL प्रोजेक्ट का 84...

x
मुंबई। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना (MTHL) का काम 84 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अगले साल दिसंबर माह में यह परियोजना (project) पूरी होने की संभावना है। इसके माध्यम से रायगड जिले के चिर्ले, नजदीक के पेण, पोयनाड परिसर में ग्रोथ सेंटर का निर्माण किया जाएगा। लॉजिस्टिक्स पार्क, टाउनशिप और (MTHL project) रोजगार सृजन जैसे तीन पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके माध्यम से परिसर का योजनाबद्ध विकास होगा। यह बात राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को एमटीएचएल परियोजना का निरीक्षण करते कही।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई को सीधे रायगड जिले से जोड़ने वाला यह 22 किमी लंबा समुद्री पुल देश में सबसे लंबा पुल है। इस समुद्री पुल की क्षमता प्रतिदिन कम से कम एक लाख वाहनों की है और इससे नागरिकों के समय और ईंधन की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदूषण मुक्त है। उन्होंने कहा कि परियोजना निर्माण के दौरान पर्यावरण के साथ-साथ फ्लेमिंगो (Flamingo) का भी ख्याल रखा गया और पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक फ्लेमिंगो आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समुद्री पुल के कारण मुंबई से रायगड जिले के चिर्ले तक की दूरी महज 15 से 20 मिनट में पार करना संभव होगा।
एमटीएचएल को ईस्टर्न फ्री-वे से जोड़ा जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सकल आय का अधिकतम हिस्सा मुंबई महानगरीय क्षेत्र से आता है और यह परियोजना इस क्षेत्र के नागरिकों के लिए फायदेमंद होगी। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक को चिर्ले के नजदीक मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। साथ ही यह परियोजना ईस्टर्न फ्री-वे से जुड़ जाएगी, इसलिए सीधे रायगड की ओर यात्रा करना संभव होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई-वर्ली कोस्टल रोड को शिवडी-वर्ली कनेक्टर मार्ग से इस परियोजना से जोड़ा जाएगा।
ओएसडी जापानी तकनीक का पहला प्रयोग
इस परियोजना पर काम करते समय पहली बार ऑर्थोटोपिक स्टील डेस्क (OSD) की जापानी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन कंक्रीट से कम है और यह तेजी से काम करने में मदद करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण हितैषी है और इसके माध्यम से प्रति वर्ष लगभग 26 हजार टन कार्बन डाइऑक्साइड की कमी होगी। तीन पैकेज के माध्यम से इस परियोजना का काम चल रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिवड़ी परियोजना कार्यालय का दौरा किया।

Rani Sahu
Next Story