महाराष्ट्र

राज ठाकरे द्वारा जारी पत्र के पर्चे बांटने के आरोप में 8 कार्यकर्ता हिरासत में

Admin2
3 Jun 2022 9:30 AM GMT
राज ठाकरे द्वारा जारी पत्र के पर्चे बांटने के आरोप में 8 कार्यकर्ता हिरासत में
x
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने सभी कार्यकर्ताओं को पत्र जारी किया और मस्जिदों में लाउडस्पीकर हटाने के खिलाफ मुहिम में शामिल होने के लिए घर-घर पर्चे बांटने की बात कही थी। इस बीच शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने मनसे के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। आरोप है कि ये सभी यहां चेंबूर इलाके में लाउडस्पीकर विवाद पर पार्टी प्रमुख राज ठाकरे का पत्र बांट रहे थे।

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को मनसे के आठ कार्यकर्ताओं को चेंबूर इलाके में राज ठाकरे द्वारा जारी पत्र के पर्चे बांटने के आरोप में हिरासत में लिया है। दरअसल, गुरुवार को ट्विटर पर पत्र जारी करते हुए राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मस्जिदों में लाउडस्पीकर हटाने की मुहिम से जुड़ने का आग्रह किया था। इसमें ठाकरे ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने इलाके में घर-घर पर्चे बांटने की बात कही थी। कहा था कि लाउडस्पीकर प्रकरण में मनसे के जुड़ने के बाद से यह मुद्दा राज्य से देश तक में सुर्खियां बटोर रहा है।गौरतलब है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब 12 अप्रैल को राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। ऐसा न होने पर ठाकरे ने चेतावनी दी कि मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजाएंगे।
Next Story