महाराष्ट्र

70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, बच्ची को बुलाया, और...

jantaserishta.com
8 May 2022 4:36 PM IST
70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, बच्ची को बुलाया, और...
x

मुंबई: दक्षिण मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पुलिस ने 70 वर्षीय आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। यह शख्स महाराष्ट्र सरकार से रिटायर है। शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी ही सोसायटी में रह रही छह साल की एक मासूम बच्ची को चॉकलेट के बहाने अपने घर पर बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की है।

दरअसल, यह घटना दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके की है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी और पीड़िता मासूम भायखला में एक ही इलाके में रहते हैं। आरोपी अपनी पत्नी, बेटे और बेटे के परिवार के साथ रहता है। आरोपी ने कुछ दिन पहले पीड़िता के साथ गलत काम किया था जब वह घर पर अकेला था और पीड़िता को चॉकलेट देने के बहाने घर में बुलाया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना छह मई को सामने आई जब आरोपी ने उसे अपने घर में फिर से बुलाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता रोने लगी। जब उसकी मां ने कारण पूछा तो उसने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले उसे अपने घर बुलाया था और गलत तरीके से छुआ था। आरोपी ने उसे चॉकलेट भी दी और किसी को न बताने की धमकी दी। उसने कहा कि अब वही आरोपी फिर से उसे अपने घर बुला रहा है।
अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक योगेंद्र पाचे ने बताया कि परिवार ने अग्रीपाड़ा पुलिस में मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मां का बयान दर्ज करने के साथ-साथ पीड़िता के साथ भी सत्यापन किया है। इसके बाद 376 और POCSO के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया है। इसके अलावा आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story