महाराष्ट्र

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 6 केस और मिले, जानें कहां?

jantaserishta.com
6 Dec 2021 4:15 PM IST
भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 6 केस और मिले, जानें कहां?
x
मचा हड़कंप.

मुंबई. महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए संक्रमण ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राज्‍य के पिंपरी चिंचवड़ शहर (Pimpri Chinchwad) में सोमवार को 6 लोगों के इस वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. साथ ही 10 लोगों के जीनोम सीक्‍वेंसिंग टेस्‍ट के नतीजों का इंतजार हो रहा है. इन नए केस को मिलाकर महाराष्‍ट्र में अब तक 14 लोगों के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका के कमिश्‍नर राजेश पाटील ने सोमवार को शहर में ओमिक्रॉन के संक्रमितों के मिलने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि शहर में 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं. इनमें से अब तक 6 लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की बात सामने आई है. अभी 10 लोगों के नतीजों का इंतजार हो रहा है. उन्‍होंने कहा है कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह सतर्क है.
राजेश पाटिल ने यह भी जानकारी दी है कि जल्‍द ही शहर में नई गाइडलाइंस जारी करके भीड़ के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. उन्‍होंने लोगों से भी कोविड 19 के नियमों का पूरी सतर्कता और कड़ाई के साथ पालन करने की अपील की है.
बता दें कि पिंपरी चिंचवड़ में 6 नए लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद अब देश में इसके संक्रमितों की संख्‍या 27 हो गई है. महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली समेत भारत में रविवार तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 21 मामले सामने आए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story