महाराष्ट्र

नायगांव और वर्ली बीडीडी चाल के 460 घर मालिकों का फ्लैट हुआ निश्चित

Rani Sahu
28 Nov 2022 4:33 PM GMT
नायगांव और वर्ली बीडीडी चाल के 460 घर मालिकों का फ्लैट हुआ निश्चित
x
मुंबई। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) मुंबई बोर्ड ने आज नायगांव और वर्ली बीडीडी चाल (bdd trick) पुनर्विकास परियोजना के पहले चरण में तैयार होने वाली इमारत में योग्य निवासियों को वितरित होने वाले 460 फ्लैटों की कम्प्यूटरीकृत प्रणाली (computerized system) के माध्यम से लॉटरी निकल कर उनके घरो को निश्चित कर दिया गया । पुनर्विकास परियोजना के तहत बनने वाली इमारत में घर मालिकों (home owners) का फ्लैट नंबर, बिल्डिंग नंबर, बिल्डिंग का विंग, फ्लोर का मालिकाना हक आज निश्चित कर दिया गया। बांद्रा पूर्व म्हाडा मुख्यालय में बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना के तहत नायगांव बीडीडी चाली के भवनों 12बी, 13बी, 14बी, 15बी, 16बी, 19बी और 22बी के 442 पात्र घर मालिकों और वर्ली बीडीडी चल परियोजना में शामिल हुई सावली इमारत के 18 रहिवासियों का फ़्लैट की लॉटरी निकालकर उनके स्वामित्व के आधार पर प्रदान किए जाने वाले फ्लैटों की संख्या का निर्धारण कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से लॉटरी निकाल कर निश्चित कर दिया गया ।बीडीडी चल पुनर्विकास परियोजना देश की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजना है और सरकार ने इस परियोजना की जिम्मेदारी म्हाडा को सौंपी है।प्रस्तावित पुनर्वास भवनों में फ्लैट आवंटित किए गए घर मालिकों की सूची म्हाडा के https://mhada.gov.in पर प्रकाशित कर दी जाएगी।सोमवार को लॉटरी के अवसर पर म्हाडा उच्च स्तरीय समिति के सदस्य जॉनी जोसफ, राज्य सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मोइज़ हुसैन अली, मुंबई विकास विभाग के निदेशक सतीश अंबावड़े, कार्यकारी अभियंता प्रशांत धात्रक, सुनील भडांगे, , उप मुख्य अधिकारी (बीडीडी परियोजना) राजेन्द्र गायकवाड़ आदि उपस्थित थे।

Source : Hamara महानगर

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story