महाराष्ट्र

4 युवकों को पेड़ से लटकाकर पिटाई, 1 गिरफ्तार, 5 फरार

Rani Sahu
28 Aug 2023 10:10 AM GMT
4 युवकों को पेड़ से लटकाकर पिटाई, 1 गिरफ्तार, 5 फरार
x
मुंबई. महाराष्ट्र से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां अहमदनगर में 4 युवकों को पेड़ से लटकाकर पीटने का गंभीर मामला सामने आया है। खबर है कि इन पीड़ितों को 6 लोगों ने पेड़ से लटकाकर डंडे से पीटा है। दरअसल इन लोगों पर एक बकरी और कुछ कबूतर चुराने का आरोप था। पुलिस ने इनमे से एक आरोपी को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया है, पांच अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
इस घटना पर अहमदनगर ASP स्वाति भोर का कहना है कि, “घटना 25 अगस्त को हुई थी। इस मामले में एक पीड़ित शुभम मगदे की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। वहीं पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया। इसमें 6 लोग शामिल हैं। अभियुक्तों में युवराज गलांदे, मनोज बोडके, पप्पू पारखे, दीपक गायकवाड़, दुर्गेश वैद्य और राजू बोराग पर IPC की धारा 307, 364 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस बाकी पांच आरोपियों की तलाश कर रही है। आगे की जांच जारी है।”
घटना अहमदनगर के श्रीरामपुर तालुके के हरेगांव गांव की है। इन आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, बीते 25 अगस्त को 6 लोगों ने गांव के चार लोगों को उनके घर से निकाला। इसके बाद उनके कपड़े उतरवाए गए और एक पेड़ से लटका दिया गया, फिर सभी आरोपियों ने उन्हें डंडे से भयंकर पीटा गया।
इस घटना के बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित शुभम मगाड़े ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों की पहचान युवराज गलांदे, मनोज बोदाके, पप्पू फड़के, दीपक गायकवाड़, दुर्गेश वैद्य और राजू बोरागे के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 307 (हत्या की कोशिश), धारा 304 (अपहरण) और अन्य संबंधित धाराओं समेत एससी-एसटी एक्ट में भी केस दर्ज किया है। तफ्तीश जारी है।
Next Story