महाराष्ट्र

Shivaji Maharaj की 35 फुट ऊंची मूर्ति ढही, मचा हड़कंप

Sanjna Verma
26 Aug 2024 6:24 PM IST
Shivaji Maharaj की 35 फुट ऊंची मूर्ति ढही, मचा हड़कंप
x
Maharashtra महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा मालवन स्थित Rajkot किले में अपराह्न करीब एक बजे ढही। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिमा के ढहने के वास्तविक कारण का पता लगाएंगे।
हालांकि, उन्होंने कहा कि जिले में बीते दो-तीन दिनों में भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं।पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे और क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर पिछले साल चार दिसंबर को प्रतिमा का अनावरण किया था। वह किले में आयोजित समारोहों में भी शामिल हुए थे।
Next Story