महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोरोना के 326 नए मामले, 251 मुक्त

Rani Sahu
22 May 2022 5:40 PM GMT
महाराष्ट्र में कोरोना के 326 नए मामले, 251 मुक्त
x
महाराष्ट्र (Maharashtra) कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 326 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस बीमारी के कारण मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,82,802 और मृतक संख्या 1,47,856 हो गई है।

251 कोरोना मुक्त
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 251 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,33,043 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,903 हो गई है। यहां आज रिकवरी रेट 98.10% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।
मुंबई में 234 नए केस
राजधानी मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ने लगने हैं। शहर में पिछले 24 घंटे में 234 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,062,908 हो गई है। शहर में अब तक 16,566 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 151 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,042,048 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,294 एक्टिव मरीज है।


Next Story