- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीजेपी का 30 प्रतिशत...

x
पुणे : सत्ता जिसके पास होती है, उस पार्टी में जानेकी अफवाएं फैलाई जाती है। राजनीतिक दलों (Political Parties) को तोड़ने के तरीके से बीजेपी के बारे में लोगों की पहले की राय बदलने लगी है। लगभग 30 प्रतिशत बीजेपी का कांग्रेसीकरण हो गया है। अब बाकी बचे चले गए तो, जल्द ही बीजेपी (BJP) की कांग्रेस (Congress) होगी, ऐसे शब्दों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील (Jayant Patil) ने बीजेपी की आलोचना की है। अशोक चव्हाण कांग्रेस नहीं छोडेंगे: जयंत पाटील कसबा गणपती के साथ सभी मान के सभी गणपती का जयंत पाटिल ने दर्शन किए। उन्होंने कसबा गणपति के मंडप में पत्रकारों से बातचीत की। कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण और विश्वजित कदम के बीजेपी में जाने संबंधी प्रश्न पर पाटील ने कहा की, जिनके पास सत्ता है, उनके पास सकाम करने जाना पड़ता है। इसका मतलब सभी पार्टी छोंडेगे, ऐसा भ्रम फैलाना ठीक नहीं है। अशोक चव्हाण की इतनी बड़ी विरासत है, अलग तरह से सोचेंगे, ऐसा मुझे नहीं लगता। विश्वजीत कदम के पिता ने कई कठिन परिस्थितियों में भी कांग्रेस नहीं छोड़ी। मुझे यकीन है कि वे भी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, ऐसा पाटील ने कहा।
देश की सत्ता हुकुमशाही प्रवृत्तियों के हाथों में: जयंत पाटील विपक्षी पार्टीयों के संघटित होने पर पुछे सवाल पर जयंत पाटील ने कहा की, देश की सत्ता हुकुमशाही प्रवृत्तियों के हाथों में जा रही है। देश की सभी यंत्रणाए पूरी तरह से कवर किए गए हैं। इसलिए, सभी विपक्षी दलों के एक साथ आने की भावना बढ़ गई है, यह प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हो गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नौसेना के नए झंडे का अनावरण करते समय छत्रपती शिवाजी महाराज का जिक्र किया, इसका हमें गर्व है, ऐसा भी पाटील ने कहा। दशहरा सभा शिवसेना की पंरपरा शिवसेना की दशहरा सभा के बारे में, पाटिल ने कहा की, दशहरा सभा शिवसेना की है। असली दशहरा सभा वहीं है, जहां बालासाहेब ठाकरे हैं। चुनाव चिन्ह इधर उधर हो जाएगा। लेकिन दशहरा सभा ठाकरे परिवार की होगी। दशहरा मेला बालासाहेब ठाकरे द्वारा शुरू की गई एक परंपरा है। उद्धव ठाकरे भी कई वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे हैं। यह दशहरा सभा महाराष्ट्र के सभी शिवसैनिकों को दिशा देगी, ऐसा पाटील ने कहा।
Next Story