- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई घाटकोपर में 3...
मुंबई घाटकोपर में 3 साल की बच्ची टेंपो की चपेट में आकर मौत

MUMBAI मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके से गुरुवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। नारायण नगर क्षेत्र में खेल रही महज तीन साल की बच्ची अचानक एक टेंपो की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं और इलाके में आक्रोश का माहौल देखा गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि सड़क हादसों से बचने के लिए सतर्क रहें और बच्चों को सड़क के पास खेलते समय सुरक्षित रखें। घटना के तुरंत बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है और वाहन के रजिस्ट्रेशन और चालान की भी जांच की जा रही है।





