महाराष्ट्र

Thane में 3 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Ashish verma
2 Jan 2025 4:34 PM IST
Thane में 3 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
x

Thane ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर की पुलिस ने मंगलवार को वर्तक नगर के एक इलाके में छापेमारी की और पाया कि तीन महिलाएं वहां एक कमरे में रह रही थीं। वर्तक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि होटल में वेटर का काम करने वाली ये महिलाएं भारत में प्रवेश करने और यहां रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके बाद 22 से 45 वर्ष की आयु के तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

Next Story