- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नवरात्रि पर्व...
महाराष्ट्र
नवरात्रि पर्व महालक्ष्मी मेले के दौरान बेस्ट की 26 अतिरिक्त बसें
Rani Sahu
19 Sep 2022 2:28 PM GMT

x
मुंबई। नवरात्रि उत्सव (Navratri festival) के दरम्यान महालक्ष्मी मेला (Mahalaxmi Fair) के अवसर पर यात्रियों को सुविधा देने बेस्ट अतिरिक्त बस (best extra bus) सेवा उपलब्ध कराएगी। बेस्ट २६ अतिरिक्त बस सुविधा उपलब्ध कराएगी। बेस्ट की यह सुविधा २६ सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक रहेगी। बता दे कि नवरात्र उत्सव पर महालक्ष्मी मंदिर पर बड़ा मेला लगता है। महालक्ष्मी मंदिर में भी भारी मात्रा में श्रद्धालू आते है। बेस्टप्रशासन यात्रियों को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त बस सेवा उपलब्ध कराती है। बेस्ट ने यात्रियों को सुविधा के लिए २६ सितंबर से ४ अक्टूबर तक बस सेवा उपलब्ध होगी। बड़ी संख्या में भक्त देवी के दर्शन करने के लिए महालक्ष्मी मंदिर जाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बेस्ट ने महालक्ष्मी मंदिर मार्ग पर चलने वाले मार्ग पर 28, 37, 83, 57, ए-77, 151, ए-124, ए-357 नंबर की रोजाना 26 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
इसके अलावा, भायखला और महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी मंदिर तक के यात्रियों के लिए नवरात्रि उत्सव के नौ दिनों के दौरान विशेष बस सेवा चलाई जाएगी। साथ ही जीजामाता उद्यान (भायखला पूर्व) से महालक्ष्मी मंदिर के लिए भायखला स्टेशन (पूर्व) और महालक्ष्मी स्टेशन ऐसे विशेष बसें चलाई जाएंगी।

Rani Sahu
Next Story