- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- ढाई लाख ऑटो-टैक्सी...
महाराष्ट्र
ढाई लाख ऑटो-टैक्सी चालक कर सकते है अनिश्चितकालीन हड़ताल
Ritisha Jaiswal
27 July 2022 1:43 PM GMT
![ढाई लाख ऑटो-टैक्सी चालक कर सकते है अनिश्चितकालीन हड़ताल ढाई लाख ऑटो-टैक्सी चालक कर सकते है अनिश्चितकालीन हड़ताल](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/27/1832895-tn.webp)
x
महाराष्ट्र के ऑटो-टैक्सी से आने-जाने वाले लोगों को 31 जुलाई की आधी रात से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है
महाराष्ट्र के ऑटो-टैक्सी से आने-जाने वाले लोगों को 31 जुलाई की आधी रात से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह है- ढाई लाख ऑटो-टैक्सी चालक की अनिश्चितकालीन हड़ताल। दरअसल, राज्य के कोंकण क्षेत्र में ढाई लाख से अधिक ऑटो और टैक्सी चालकों ने 31 जुलाई की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक, अपनी कई मांगें लंबित रहने के चलते ऑटो और टैक्सी चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे जिले शामिल हैं।
कोंकण विभाग रिक्शा-टैक्सी महासंघ के अध्यक्ष प्रणव पेनकर ने बताया कि राज्य सरकार ने लंबे समय से ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों की लंबित मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसलिए हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का यह कठोर फैसला लेना पड़ा है।उन्होंने कहा कि ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों की प्रमुख मांगों में से एक किराए में बढ़ोतरी है। सीएनजी की कीमत बढ़ गई है, इसलिए यह जरूरी है।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story