महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोरोना के 2,336 नए मामले, 5 रोगियों की मौत

Rani Sahu
23 July 2022 5:15 PM GMT
महाराष्ट्र में कोरोना के 2,336 नए मामले, 5 रोगियों की मौत
x
महाराष्ट्र में कोरोना के 2,336 नए मामले

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,336 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 5 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,32,199 और मृतक संख्या 1,48,056 हो गई है।

2,311 महामारी से उबरे
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,311 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,69,591 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.97% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 14,599 एक्टिव मरीज है।
मुंबई में 266 नए केस, 1 की मौत
मुंबई में कोरोना के 266 नए मामले और 1 की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,122,674 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,638 पर पहुंच गई है। शहर में आज 281 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,101,181 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,855 एक्टिव मरीज है।


Next Story