महाराष्ट्र

गगनचुंबी इमारत से पत्थर गिरने से 2 लोगों की मौत

Rani Sahu
15 Feb 2023 12:31 AM IST
गगनचुंबी इमारत से पत्थर गिरने से 2 लोगों की मौत
x
मुंबई, (आईएएनएस)| दक्षिण मुंबई के वर्ली में मंगलवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत से कुछ पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण विभाग ने यह जानकारी दी। हादसा रात करीब 9.40 बजे हुआ। गांधी नगर स्थित फोर रेजिडेंसी बिल्डिंग की 42वीं मंजिल से पत्थर गिरे।
नीचे खड़े दो व्यक्ति, जिनका विवरण अभी उपलब्ध नहीं है, पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बीएमसी आपदा नियंत्रण विभाग ने कहा कि दोनों घायलों को नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
--आईएएनएस
Next Story