महाराष्ट्र

15 वर्षीय बच्चे गोली मारने की धमकी देकर लूटा 5 लाख का गहना, युवक के खिलाफ फिरौती का मामला दर्ज

Rani Sahu
20 Oct 2022 10:30 AM GMT
15 वर्षीय बच्चे गोली मारने की धमकी देकर लूटा 5 लाख का गहना, युवक के खिलाफ फिरौती का मामला दर्ज
x
नासिक: मौज करते हुए नशाखोरी का शिकार हुए युवक ने नाबालिग बच्चे की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 5 लाख रुपए के आभूषण लूटने की घटना सामने आई है। इस मामले में संदिग्ध युवक के खिलाफ फिरौती (Ransom) का मामला दर्ज (Case Filed) किया गया है। भाईगिरी करने वाले संदिग्ध का नाम अथर्व देशमुख है, जिसे रोलेट बिंगो नामक जुए का चस्का लग गया है। अथर्व ने अनेक स्कूली बच्चों को बंदूक की धमकी देकर अपने ही घर में चोरी करने पर मजबूर किया।
एक अभिभावक ने शिकायत दर्ज कराई। उसके 15 वर्षीय बच्चे को संदिग्ध ने बंदूक (Gun) से गोली मारने की धमकी देकर समय-समय पर घर में चोरी करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद पटेल के बच्चे ने अपने घर की तिजोरी से 4 लाख 95 हजार रुपए के आभूषण चोरी किए, जिसे उसने संदिग्ध को कॉलेज रोड परिसर के एक निजी क्लास और माणिक नगर के शिव सत्य ग्राउंड पर सौंपे। अथर्व के इस प्रकार से अनेक बच्चों को धमकाकर जबरन फिरौती वसूल करने की बात सामने आ रही हैं।
13 वाहनों के तोड़े गए शीशे
उधर, पंचवटी के तपोवन रोड के सर्विस रोड स्थित गैरेज में करीब 13 वाहनों के शीशे तोड़कर आधी रात के करीब पांच लोगों ने दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस घटना से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद सभी गैरेज मालिक आडगांव थाने पहुंचे। इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस से सीसीटीवी से आरोपी का पता लगाने का अनुरोध किया गया है। सुबह 1 बजे से 1.30 बजे के बीच 7 वाहनों के शीशे टूट गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पंचवटी और आडगांव इलाकों में गैंगस्टरों ने दहशत मचा रखी है। आडगांव क्षेत्र के पंचवटी में पेट्रोलिंग नहीं होने से नागरिकों में खासा असंतोष व्याप्त है।

सोर्स - नवभारत.कॉम

Next Story