- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- महाराष्ट्र के 132...
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के 132 स्टेशनों का रिडेवलपमेंट होगा: प्रदीप कुमार
SHIDDHANT
2 Feb 2026 11:38 PM IST

x
Mumbai मुंबई। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को आम बजट पेश किया। इस बजट में रेलवे के लिए 2.78 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट दिया गया। इस बजट से रेलवे सुरक्षा, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधा के कार्यों को और गति मिलेगी। सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय बजट में महाराष्ट्र को 23,926 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
रेल मंत्री द्वारा दी गई इस जानकारी पर आईएएनएस से पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जैसे बताया है कि महाराष्ट्र के लिए करीब 24 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस बजट में महाराष्ट्र के 132 स्टेशनों का रिडेवलपमेंट होगा।
उन्होंने बताया कि डंकुनी (पश्चिम बंगाल) से सूरत (गुजरात) को जोड़ने वाला नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर देश में निर्बाध ईस्ट–वेस्ट व्यापार, बेहतर लॉजिस्टिक्स दक्षता और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा। हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड रेल नेटवर्क दूरियों को कम समय में तय करने के लिए बनाए जा रहे हैं। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट प्रगति पर है। इस बजट में सात नए हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की घोषणा की गई है, जिनमें मुंबई से पुणे और पुणे से हैदराबाद के लिए हाई-स्पीड कॉरिडोर शामिल हैं। इससे मुंबई से पुणे की यात्रा मात्र 48 मिनट की रह जाएगी।
इलेक्ट्रिक ट्रेन का जिक्र करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिफिकेशन होना रेलने में होना पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है। इससे देश की डीजल और तेल पर निर्भरता कम होती है, जो समग्र अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी है। बुलेट ट्रेन के बारे में उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य फोकस बुलेट ट्रेन पर है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाई-स्पीड रेल ही कहा जाता है। ये ट्रेनें 300 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से चलती हैं।
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के बारे में उन्होंने बताया कि 2026 तक कुछ सेक्शन पूरे कर लिए जाएंगे और 2027 तक गुजरात का हिस्सा पूरा हो जाएगा। चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर मेरा टिकट, मेरी शान-विकसित भारत के लिए मेरा योगदान अभियान चलाया गया। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि यात्रियों द्वारा खरीदा गया वैध टिकट न सिर्फ नियमों का पालन है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Tagsकेंद्रीय बजट 2026रेलवे बजटमहाराष्ट्र23926 करोड़हाई-स्पीड रेलबुलेट ट्रेनमुंबई-पुणे कॉरिडोरपुणे-हैदराबाद कॉरिडोरडेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोरइलेक्ट्रिफिकेशनअश्विनी वैष्णवप्रदीप कुमारपश्चिम रेलवेरेलवे आधुनिकीकरणयात्री सुविधामेरा टिकट मेरी शानDeveloped Indiaट्रेनों का विकासभारतीय रेलवेजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





