- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई के जानवरों की...
महाराष्ट्र
मुंबई के जानवरों की देखभाल के लिए मिला 11 मोबाइल एम्बुलेंस
Rani Sahu
8 Oct 2022 5:32 PM GMT

x
मुंबई। पशु पक्षियों के देखभाल (animal bird care) के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था समस्त महाजन के द्वारा मुंबई के जानवरों की देखभाल के लिए 11 मोबाइल एम्बुलेंस (11 mobile ambulance) डोनेट किया गया। मुंबई के रंग शारदा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट, अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति, पंडित सोमेश माथुर, गिरीश भाई शाह उपस्थित रहे। समस्त महाजन ग्रुप और पंडित सोमेश शर्मा के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 11 अत्याधुनिक एंबुलेंस को फ्लैग ऑफ करने के साथ शुरुआत की गयी। समस्त महाजन ग्रुप की स्थापना 2001 में मानव समाज और अन्य सभी जीवित प्राणियों के जीवन को बेहतर बनाने एवं धर्मार्थ कार्यों को करने के एकमात्र उद्देश्य से की गई थी, विशेष रूप से बेज़ुबान जानवरो के देखभाल के लिए संस्था प्रतिबद्ध रहती है। संस्था का मुख्य कार्य पशु और पक्षियों के प्रति दया और कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा सम्बन्धी गतिविधियां, जरूरतमंद छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को शैक्षिक सहायता, प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं के समय आपदा राहत, प्राचीन धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सुधार और रखरखाव के लिए धार्मिक सेवाएं कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती है।
Next Story