महाराष्ट्र

Mumbai में टूटा 107 साल पुराना रिकॉर्ड, मई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

Tara Tandi
26 May 2025 2:41 PM IST
Mumbai में टूटा 107 साल पुराना रिकॉर्ड, मई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज
x
Mumbai मुंबई : इस बार मानसून समय से बहुत पहले पहुंच गया है। पिछले 25 सालों में यह सबसे जल्दी आने वाला मानसून है। मई महीने में हुई भारी बारिश ने 107 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुंबई में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने मुंबई, ठाणे और तटीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। खराब मौसम के चलते हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ा है। एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
सोमवार सुबह मूसलधार बारिश का असर
सोमवार (27 मई) की सुबह मुंबई में तेज बारिश हुई। इसके कारण सड़कों पर जलभराव, यातायात में रुकावट, और लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हो गईं। शहर के कई हिस्सों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मई में इतनी बारिश पिछले 107 वर्षों में कभी नहीं हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन और दक्षिण-पश्चिम मानसून की तेज़ी इसकी प्रमुख वजहें हैं।
मानसून की रफ्तार और चेतावनी
मानसून ने सबसे पहले शनिवार को केरल में दस्तक दी थी और अब वह तेज़ी से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते मुंबई में भी जल्दी बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने पहले सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन हालात को देखते हुए इसे रेड अलर्ट में बदल दिया गया है। IMD ने मुंबई, ठाणे और पालघर सहित तटीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने समुद्र में तेज हवाएं चलने की चेतावनी और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
खतरनाक इमारतों से लोगों को हटाया गया
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और MHADA ने शहर की 96 इमारतों को खतरनाक घोषित किया है। इन इमारतों में रह रहे करीब 3100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
24×7 वॉर रूम और लोकल ट्रेनों पर नजर
बीएमसी ने एक 24 घंटे चालू रहने वाला आपदा नियंत्रण कक्ष (वॉर रूम) शुरू किया है। यहां से नागरिकों को सहायता दी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। लोकल ट्रेन और बस सेवाओं पर लगातार निगरानी इसके साथ ही ट्रैफिक और आवाजाही पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम अलर्ट है।
एयर इंडिया ने जारी की यात्रियों के लिए सलाह
भारी बारिश और खराब मौसम के चलते हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ा है। एयर इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांच लें। कंपनी ने कहा कि बारिश और तूफान के कारण विमान संचालन बाधित हो रहा है, इसलिए यात्रियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Next Story