महाराष्ट्र

नासिक-शिरडी राजमार्ग पर आज सुबह बस-ट्रक की टक्कर में 10 की हुई मौत

Admin Delhi 1
13 Jan 2023 6:55 AM GMT
नासिक-शिरडी राजमार्ग पर आज सुबह बस-ट्रक की टक्कर में 10 की हुई मौत
x

लेटेस्ट न्यूज़: महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया, मृतकों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के स्थानीय में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Next Story