- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई की ओर मराठा...

MUMBAI मुंबई: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई की ओर कूच कर रहे हैं। यह मार्च ऐसे समय में हो रहा है, जब पूरे महाराष्ट्र और देशभर में गणेशोत्सव की धूम है। राज्य के मंत्री योगेश रामदास कदम ने चिंता जताते हुए कहा कि गणेशोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालु मुंबई पहुंचते हैं। ऐसे में मार्च होने पर आम नागरिकों को असुविधा हो सकती है और पुलिस बल पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। उन्होंने जरांगे पाटिल से अपील की कि मार्च की तारीख पर पुनर्विचार करें।
कदम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले से आवश्यक निर्देश दे दिए हैं और प्रशासन पूरी तैयारी में है। सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्थिति नियंत्रण में रहे। वहीं, राज्य के मंत्री दादा भुसे ने भी आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जरांगे पाटिल की मांगें वाजिब हैं, लेकिन गणेशोत्सव के समय आंदोलन करने के बजाय सरकार से बातचीत का रास्ता अपनाना अधिक उचित होगा। भुसे ने अपील की कि जरांगे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से सीधे चर्चा करें ताकि स्थायी समाधान निकल सके।





