राज्य

महाराष्ट्र: व्यापारी के साथ टीवी भेजने के नाम पर ठगी

Soni
4 March 2022 3:43 PM IST
महाराष्ट्र: व्यापारी के साथ टीवी भेजने के नाम पर ठगी
x

फ्रीगंज के एक व्यापारी को महाराष्ट्र की एक कंपनी के सेल्समैन ने करीब एक लाख रुपए की चपत लगा दी। करीब चार माह पूर्व हुई घटना सामने आने पर गुरुवार को माधवनगर पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज किया है।अमरसिंह मार्ग पर शैफूद्दीन बोहरा की इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। उन्हें महाराष्ट्र स्थित नागपुर स्थित लेमन कंपनी के सीनियर एक्जीक्यूटिव विजय देवड़ा माल सप्लाय करता था। 25 अक्टूबर 2021 को विजय ने उन्हें नई कंपनी के एलईडी कम कीमत में सप्लाय का ऑफर दिया।

शैफूद्दीन ने डेमो पीस देने का कहा तो उसने सात पीस बुक करते हुए एडवांस बतौर 95 570 रुपए ले लिए, लेकिन एलईडी नहीं पहुंचाई। काफी समय तक टालने के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। नतीजतन शैफूद्दीन ने माधवनगर थाने में शिकायत कर दी। टीआई मनीष लौधा ने बताया कि मामले में जांच के बाद आरोप सहीं पाए जाने पर विजय के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही टीम को उसे पकड़ने भेजेंगे।

Next Story