मध्य प्रदेश

महिला सम्मान कार्यक्रम में जा रही युवतियों को युवकों ने छेड़ा, लोगों ने तीन को पीटा

Kunti Dhruw
8 March 2022 5:10 PM GMT
महिला सम्मान कार्यक्रम में जा रही युवतियों को युवकों ने छेड़ा, लोगों ने तीन को पीटा
x
ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना इलाके में असामाजिक तत्वों ने कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी।

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना इलाके में असामाजिक तत्वों ने कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। लड़कियां एक महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। आरोपियों ने रास्ते में छेड़छाड़ की उनका वीडियो बनाने लगे। पीड़िताओं ने विरोध किया तो आरोपियों उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ पीट दिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अुनसार गोल्डन इवेंट कंपनी ने महिला दिवस पर गोल्डन लोटस गार्डन में सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं लड़कियों को इलाके के आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रोका और छेड़छाड़ करने लगे। आरोपी युवकों ने पीड़िताओं का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने विरोध करने पर लड़कियों के साथ मारपीट भी कर दी।
लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट होते देख लोग जुट गए। लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ का फायदा उठाकर तीन आरोपी भाग निकले। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीन अन्य साथियों के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story