मध्य प्रदेश

महू के संजय जलाशय में मिला युवक का शव

Deepa Sahu
10 April 2023 2:07 PM IST
महू के संजय जलाशय में मिला युवक का शव
x
संजय जलाशय में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.
महू (मध्य प्रदेश) : औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना अंतर्गत संजय जलाशय में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. एएसआई सैयद अहमद ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों व गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान सत्य साईं कॉलोनी पीथमपुर निवासी कुणाल (17) के रूप में हुई है। कुणाल के पिता ने दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सेक्टर एक थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक मृतक के कपड़े किनारे पर पड़े मिले हैं। ऐसा लगता है कि कुणाल नहाने के लिए तालाब में उतरा था। आगे की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
Next Story